हाथरस : किला गेट स्थित सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज पोलिंग बूध के बाहर शिविर लगाकर वोट बढवाते नगर प?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है। भाजपा की ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं के नाम बढ़ाने और संशोधन कराने का काम शुरू कराया।
पालिकाध्यक्ष ने इस क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाने के लिए संपर्क किया। पालिकाध्यक्ष ने अपने बूथ पर मतदाताओं के नाम बढ़वाने के लिए प्रपत्र भी भरवाए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नामित सभासद अशोक गोला, नरेंद्र बंसल, हरीशंकर राना, अखिलेश गुप्ता, प्रेमचंद्र गुप्ता, अशोक शर्मा, नरेंद्र बंसल, ललित शर्मा, शिवम भारद्वाज, राकेश बंसल, मोहन पंडित, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।