फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : बृजबहादुर

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृत्व में भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. देवचंद्र गौड़ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग की चिंता की और उसे मुख्य धारा में जोड़ा। अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता ने की और संचालन दुर्गेश नंदनी ने किया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भरद्वाज ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस सत्र का संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया और अध्यक्षता नानकचंद्र पचौरी ने की। समापन सत्र में आगरा उत्तरी के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि अगर आज भारत किसी भी दृष्टि में सबसे ज्यादा मजबूत हुआ है तो वह है इसका आर्थिक विकास। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण राजनीतिक नेतृत्व के कारण ही यह संभव हुआ है। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की व संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरिशंकर राना, संतराज सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, डॉ. एसपीएस चौहान, प्रेमसिंह कुशवाहा, प्रमोद सेंगर, श्वेता दिवाकर, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी, प्रीती चौधरी, प्रभात पचौरी, पवन रावत, विष्णु बघेल, शीलेंद्र गौड़, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, संध्या आर्य, मीरा माहेश्वरी, राजेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय, सुनीता वर्मा, हाफिज शब्बीर अहमद, मोहित बघेल, रामवीर माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, भीकम सिंह चौहान, विपिन लवानिया, अनुज चौधरी, कप्तान सिंह ठेनुआं, मुकेश कौशिक, लालता प्रसाद माहौर, पूनम पांडेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें