फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करती क्रेन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बरेली से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे यात्रियों की बस सोमवार की सुबह करीब पौने पांच बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भैरव मंदिर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी आ गई। लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बरेली से मथुरा-वृंदावन जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार की सुबह करीब पौने पांच बजे सिकंदराराऊ रोड स्थित भैरव मंदिर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यहां पर पीआरवी 1122 की पुलिस टीम सहित हाथरस जंक्शन पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और फिर उन्हें पीआरवी की गाड़ी व 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। क्रेन आने पर मार्ग से बस को हटाया गया। हादसे में घायल 14 लोग जिला अस्पताल लाए गए थे। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला को रेफर कर दिया गया।
ये हुए घायल
घायलों में गीता देवी पत्नी दर्शनपाल निवासी आजम नगर बरेली, सुषमा देवी पत्नी बालमुकुंद व प्रथा कुमार पुत्र बालमुकुंद निवासी फर्नीचर वाली गली बरेली, सुषमा देवी पत्नी गुलाबचंद निवासी अजय नगर बरेली, गीता देवी पत्नी राममूर्ति निवासी काली वाली गली बरेली, हेमा पत्नी विनोद, प्रीति पुत्री विनोद निवासी शुक्लापुर बरेली, फूलवती पत्नी सीता प्रसाद निवासी काली वाली गली बरेली, विशाल पुत्र शांति प्रसाद निवासी शुक्ला वाली गली बरेली, जगदेवी पत्नी लक्ष्मीनारायण निवासी शुक्ला वाली गली बरेली, बबीता पत्नी डालचंद्र, ज्योति पत्नी रवि, कांति पत्नी दिलीप, हनी पुत्र रवि निवासीगण काली वाली गली बरेली के नाम शामिल हैं। इनमें से जय देवी की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

24 घंटे में हुआ बरेली रोड पर दूसरा हादसा
हाथरस। बरेली-मथुरा रोड स्थित भैरव मंदिर के निकट 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हादसा हुआ। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी के निकट ट्रॉला और स्लीपर बस की भिड़ंत हुई थी। इस दुर्घटना में एक दर्जन बस सवार यात्री जख्मी हो गए थे, जबकि ट्रॉला के चालक की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह बरेली रोड पर ही हाथरस जंक्शन क्षेत्र के भैरव मंदिर के निकट यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें