हाथरस : शुक्रवार की देर रात को ग्राम समामई के निकट असंतुलित होकर पीपल के पेड़ से टकराया ट्रक।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम समामई के निकट शुक्रवार की देर रात को अलीगढ़ से आ रहा एक ट्रक असंतुलित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में चालक एवं क्लीनर ट्रक में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक-क्लीनर को उससे बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। वहां से घायल विजय को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
जनपद हरदोई के गांव सिरचानी निवासी विजय पुत्र जंगीलाल व सौरभ पुत्र विजय अपने ट्रक पर चालक एवं क्लीनर के रूप में काम करते हैं। शुक्रवार देर रात को यह दोनों ट्रक से परचून का सामान लेकर अलीगढ़ से कानपुर जा रहे थे। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम समामई के निकट ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में चालक विजय व उसका पुत्र सौरभ ट्रक में फंस गए। इनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।