फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से लगी मुहर, बजट मिलने के साथ होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
हाथरस: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में भाग लेते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ईओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस बोर्ड की बजट बैठक शुक्रवार को मीटिंग हॉल में हुई। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट स्वीकृत नहीं होने के कारण नगर पालिका परिषद हाथरस के सफाई सैनिकों को वेतन वितरण करने में समस्या आ रही थी। मीटिंग हॉल में सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस कवर की प्रक्रिया अपनाते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी सभासदों द्वारा प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। विकास कार्य संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत बजट में कटौती की गई हैं और आगे भी संभावना है कि बजट में कटौती सरकार द्वारा लगातार जारी रहेगी। नगर पालिका परिषद हाथरस के कर्मचारियों को वेतन भुगतान हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नगर पालिका की इस बैठक में विकास संबंधी जो भी प्रस्ताव रखे गए हैं, वह बजट की उपलब्धता पर ही पूर्ण कराए जाने संभव हो सकेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी महामारी में बडे़ विकास के वादे पूर्ण करने का दबाव रहेगा। नगर पालिका परिषद धन की कमी से जूझेगी, लेकिन परीक्षा की घड़ी में भी नगर पालिका अपनी कसौटी पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि नगर में कार्यरत सफाई सैनिक जो दिनरात कार्य कर रहे है, उनको सर्वप्रथम वेतन भुगतान किया जाना हमारा दायित्व हैं। सदन में सभी प्रस्ताव पारित हुए। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट भी गत वर्ष के बजट आंकड़ों के अनुरूप अनुमानित आय व व्यय के साथ पारित किया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सभासदों द्वारा सदन में कोविड-19 महामारी में अपने दायित्वों को निरंतर बिना किसी भेदभाव के निर्वहन करने की शपथ लीगई।
विज्ञापन

हंदवाडा मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। बैठक के अंत में नगर पालिका परिषद हाथरस में नामित किए गए पांच सभासदों का पूरे सदन से परिचय कराया गया। बैठक में सभासदों में संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा, विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, प्रमोद शर्मा, नारायणलाल, विनोद प्रेमी, विनोद कर्दम, उमेश कुमार, राधेश्याम, रामवती माहौर, निशांत उपाध्याय, नामित सभासद लीलावती पुंढीर, नरेंद्र बंसल, अशोक गोला, अशोक कुमार व विमल प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें