न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उमंग एप की सुविधाएं जिले के 500 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिये आम लोगों को मिलेंगी। सीएससी संचालक ग्रामीणों को उमंग एप से 140 विभागों की सेवाएं दे सकेंगे।
इस एप के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि, पैन, आधार, लॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल और बिजली बिल पेमेंट जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। एप के जरिये आप ईपीएफ में अपना जमा पैसा देख सकते हैं। उमंग एप की सभी सेवाएं सीएससी को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दी जा रही हैं।
यह एप भारत सरकार का ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म मोबाइल ऐप है, जो कई तरह की सेवाएं देता है। यहां आधार कार्ड, भारत गैस, भारत बिल पे, ईपीएफओ, एम-किसान, सीबीएसई जैसी 127 विभागों और 25 राज्यों की 660 सेवाएं उपलब्ध हैं।