न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को एक किलो छह सौ ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर क्राइम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वह एसआई राजेश यादव, कांस्टेबल अमित चौधरी, रिंकू राजौरिया, महिला पुलिस कर्मी ऊषा यादव के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली दो महिलाएं केएल जैन इंटर कॉलेज के निकट हाथ में कुछ नशीली वस्तु लेकर उसका सौदा करने के लिए खड़ी हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों महिलाएं पुलिस को देखकर भागने लगीं। महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया। जामा तलाशी में एक महिला के कब्जे से नौ सौ ग्राम और दू
सरी महिला के कब्जे से सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। दोनों महिलाएं सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं। संवाद