हाथरस: गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो शातिरों इस्लाम पुत्र सौकत अली निवासी वैभव नगर थाना कोतवाली सदर हाथरस और राजकुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी नगला चौखा थाना कोतवाली हाथरस गेट को गिरफ्तार किया है।
इस सिलसिले में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। राजकुमार ने 1 फरवरी 2015 को अइयापुर स्थित एक फर्म से करीब 75 लाख रुपये की कीमत की पीतल लूटी थी। बाद में यह गिरफ्तार भी हो गया था और काफी माल भी बरामद हुआ था। इसी तरह इस्लाम पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।