फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बनवारीपुर में हुए हत्याकांड के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
लोचू हत्याकांड के वांछित आरोपी आकाश व रितिक - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में पिछले सप्ताह हुई मारपीट में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अंडौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई थी और दूसरे दिन 28 जनवरी को मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान घायल युवक चंद्र प्रताप उर्फ लोचू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लोचू के परिजनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मुकदमे को हत्या में तरमीम करते हुए दो आरोपियों गजेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह व विजय कुमार उर्फ बैजू पुत्र जय सिंह पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त आकाश उर्फ आका पुत्र राजकुमार सिंह व रितिक पुत्र विजय कुमार उर्फ बैजू को अंडौली तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें