फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अवैध लकड़ी से लदे दो वाहन पकड़े, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
हाथरस: वन विभाग द्वारा पकड़ी गई अवैध लकड़ी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले का वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए हर रोज लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। शनिवार को वन विभाग के प्रवर्तन दल ने लकड़ी से लदी एक मैक्स गाड़ी और एक बुग्गी को पकड़ा है। दोनों वाहनों से अधिकारियों ने हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएफओ एनके शुक्ला के निर्देश पर उप प्रभागीय वन अधिकारी के नेतृत्व में शहर के इगलास रोड, सासनी रोड आदि मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मैक्स गाड़ी और एक बुग्गी में लदी कई प्रजातियों की लकड़ी पकड़ी गई। टीम ने दोनों वाहनों से करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। टीम में प्रवर्तन प्रभारी संजीव कुमार, अली हसन, वन दरोगा अश्विनी कुमार, रामचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें