फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सेनपुर में जांच टीम के सामने ही दो पक्षों में हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के गांव सेनपुर में सोमवार को विकास कार्यों की जांच करने आई टीम के सामने ही दो पक्ष के लोगों में नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख जांच करने आई टीम गांव से कुछ देर बाद वापस चली गई। गांव के लोगों ने प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। सोमवार को कार्यों की जांच करने के लिए अधिकारी आए थे।
ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि गलियों में हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान नीचे गिट्टी व मिट्टी नहीं लगाई थी। जिसके कारण कई जगहों पर रास्ता धंस गया है। सड़क किनारे बनी हुई नाली भी जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कई नलों का रिबोर के नाम पर पैसा निकाल लिया गया है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गी। जिसके बाद टीम वापस चली गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि गांव सैनपुर में विरोधी लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। जांच भी हुई है। लेकिन द्वेष के कारण हर बार लोग झूठी शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें