फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास रोड स्थित गांव टुकसान में एक ही परिवार के लोग खेत के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और छह लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां से उनका शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें