फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के बागला कॉलेज में सजा पटाखा बाजार

विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज मैदान में लगे पटाखा बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के बागला कॉलेज के मैदान पर पटाखा बाजार सज गया है। बाजार में एक दर्जन से अधिक दुकानें सजी हैं। इन दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज के मैदान पर दुकानों के पास पानी से भरे ड्रम व रेत आदि का इंतजाम किया गया है। साथ ही दमकल कर्मी कॉलेज के मैदान पर तैनात हैं।
उल्लेखनीय है कि हर साल की भांति इस साल भी जिले के बागला कॉलेज के मैदान पर आतिशबाजी का बाजार सजा है। बाजार में पानी से जलने वाले दीपक, रॉकेट, अनार, चटाई और आकाश में चलने वाले शॉट सहित तमाम तरह की आतिशबाजी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को धनतेरस के मौके पर काफी लोगों ने आतिशबाजी की खरीदारी की। कारोबारियों की मानें तो इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। हालांकि पटाखों पर पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 40 फीसदी तक महंगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें