फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जानवर चुराने की बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव

विज्ञापन
हाथरस: गिजरौली में पथराव के बाद बिखरे पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली में जानवर चोरी करने की बात को लेकर दो गुटों में पथराव हो गया। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवकों पर गांव में जाकर पथराव करने का आरोप है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसे देख आरोपी वहां से फरार हो गए। कई लोग पथराव में चोटिल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
बुधवार की दोपहर को गिजरौली निवासी महेंद्र के पत्नी आशा, पुत्रवधू शशी आदि अपने घर पर बैठे हुए थे। आरोप है कि यहां पर करीब एक दर्जन से अधिक युवक आए और महेंद्र के बेटे पर जानवर चुराने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। यहां पर हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने के आरोपी वहां से भाग गए। यहां पर पथराव में चोटिल हुई दो महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आगरा रोड चौकी प्रभारी एसआई साहब सिंह ने बताया कि जानवर चुराने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। अब उनके बीच सुलह किए जाने की बात कुछ लोगों द्वारा चलाई जा रही है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें