न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से कुछ राजस्व निरीक्षकों व रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) को पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाया गया है। जिले के तीन राजस्व निरीक्षक व दो रजिस्ट्रार कानूनगो को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति मिली है।
जिले में तैनात रजिस्टार कानूनगो के पद पर तैनात सुशील कुमार को नायब तहसीलदार एटा, रजिस्ट्रार कानूनगो लियाकत अली को नायब तहसीलदार हाथरस के पद प्रोन्नत करते हुए तैनात किया गया है।
राजस्व निरीक्षक दयाचंद्र पौरुष को नायब तहसीलदार आगरा, शिवा यादव को नायब तहसीलदार आगरा व संतोष राजौरिया को नायब तहसीलदार मैनपुरी के पद पर प्रोन्नत कर हुए तैनाती दी गई है। नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नत मिलने के बाद सभी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संवाद