फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो प्रधानाध्यापक निलंबित, कई शिक्षकों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रधानाध्यापक निलंबित, कई शिक्षकों का वेतन काटा
विज्ञापन

बीएसए ने मुरसान क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बीएसए ने मुरसान विकास खंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। दो स्कूलों के दो प्रधानाध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन काटा गया है। कुछ के वेतन और मानदेय पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई।
पोर्टल पर शिकायत के बाद बीएसए हरीशचंद्र शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बैरीसला पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापिका राधारानी अनुपस्थित मिलीं। पूर्व में किए गए निरीक्षण में भी राधारानी गैर हाजिर मिली थीं। बीएसए ने इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। उच्च प्राथमिक विद्यालय धाधऊ में मिली खामियों पर भी प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शिक्षकों के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की गई। यहां के अनुदेशकों के मानदेय पर रोक लगाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबारा में गैरहाजिर मिलने पर अनुदेशकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां के प्राइमरी स्कूल में गैरहाजिर मिले शिक्षक मनोहर के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। शिक्षामित्र रामवीर का अग्रिम आदेश तक मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें