फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क हादसों में वृद्धा सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में पारस सिनेमा के निकट शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। वहां से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
दरअसल, कस्बा के मोहल्ला हरीनगर निवासी 88 वर्षीय वृद्धा देवकी पत्नी मोती सिंह पैदल अपने छोटे बेटे के घर जा रही थीं। बताते हैं कि जैैसे ही वह पारस सिनेमा के सामने गली में पहुंचीं, वैसे ही गली से निकल रहे ट्रैक्टर ने देवकी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक टैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए। परिजन आनन-फानन घायल वृद्धा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने महिला को अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उपचार के दौरान महिला की देर शाम को मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार की देर रात को राजमार्ग पर गांव समामई के निकट किसी व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव का कहना है कि मृतक विक्षिप्त था, जो घूमता-फिरता था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें