फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
हाथरस: रूपकिशोर का फाइल फोटो - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा के निकट बाइक व ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। चंदपा पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कोतवाली सदर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी रामकिशोर अग्रवाल पुत्र हरस्वरूप अग्रवाल व विभव नगर निवासी शेखर पुत्र हरिश्चंद्र बृहस्पतिवार की देर शाम को बिसाना से बाइक पर सवार होकर हाथरस लौट रहे थे। इस बीच थाना चंदपा के निकट इनकी बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिससे रूपकिशोर और शेखर बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक मोनू पुत्र नरेश पाल सिंह निवासी पचरा बरेली को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रूपकिशोर और शेखर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। यहां पर काफी हंगामा हुआ और फिर उन्हें लेकर चले गए। आगरा ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शेखर के शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शेखर के शव पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें