फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

हाथरस और कासगंज रोड पर शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। हाथरस रोड पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया तो वहीं, कासगंज रोड पर गति अवरोधक पर बाइक उछलने से महिला गिर गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ जिले के कस्बा विजयगढ़ निवासी गजेंद्र सिंह (21) पुत्र कालीचरन बाइक पर सवार होकर दोपहर में गांव नगला ढक बस्तोई अपने भाई को बुलाने जा रहा था। हाथरस रोड पर गांव मनौरा के बाहर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर घायल गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कासगंज निवासी आकाश अपनी बहन कुसुमा देवी (28) व एक बच्चे को बाइक पर बिठा कर हाथरस उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। सिकंदराराऊ से पहले सरदला गंदे नाले पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेज गति के कारण बाइक ज्यादा ऊंची उछल गई इससे महिला बाइक से नीचे जा गिरी। सड़क पर सिर टकराने की वजह से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें