फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 62 लोग निकले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शहर के एक दाल मिल स्वामी की शनिवार की सुबह कोविड अस्पताल में मौत हो गई। हाथरस जंक्शन निवासी 65 वर्षीय एक वृद्धा की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं जिले में 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 48 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस 513 हो गए हैं।
शहर के एक दाल मिल स्वामी की कई दिन से तबियत खराब थी। सुबह तबियत और बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत महसूस हुई। उन्हें एक कोविड अस्पताल में ले लाया गया। वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इधर, 62 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नवीपुर खुर्द निवासी 55 वर्षीय पुरुष, रामनगर निवासी 82 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर पीपल चौक निवासी 38 वर्षीय युवक, किला गेट निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, आदर्श नगर निवासी 63 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय युवक व 80 वर्षीय वृद्ध, विभव नगर निवासी 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोरी, 26 वर्षीय युवक, आवास-विकास कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय युवक, रावत नगर निवासी 25 वर्षीय युवक, नाई का नगला निवासी 37 वर्षीय युवक, बंदीपुर हाथरस निवासी 10 वर्षीय बालिका, दयालपुर सासनी निवासी 14 माह की मासूम बच्ची, विनोद विहार निवासी 30 वर्षीय युवक सहित 62 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब सक्रिय केस 513 हो गए हैं।
चिकित्सक का बेटा निकाला कोरोना संक्रमित
मुरसान। कस्बा मुरसान की सब्जी मंडी स्थित एक आयुर्वेद चिकित्सक का बेटा कोरोना संक्रमित निकला है, जिससे चिकित्सक से दवा लेने आने वालों के अलावा कस्बे के आसपास के निवासियों में खलबली मच गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

यह चिकित्सक कस्बे की सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में लोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज करते हैं। लोगों का कहना है कि चिकित्सक के पास दिन में करीब 100 से 150 मरीज तक दवा लेने के लिए आते हैं। चिकित्सक के बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद आसपास के लोगों सहित दवा लेने आने वाले लोगों में खलबली मच गई है। बता दें कि कस्बे में करीब 100 मीटर के दायरे में अब तक चार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को कस्बे के किला मोहल्ला व गांव दयालपुर, नगला अनी सहित कस्बा में करीब सात लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें