फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैरहाजिर रहने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने तीन मार्च को मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में ब्लॉक हाथरस के ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव और ब्लॉक सहपऊ के ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र कुमार बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मनरेगा और पंचायतघरों आदि कार्यों की प्रगति की जानकारी नहीं मिल सकी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित करते हुए डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें