फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सर्दी से डेढ़ माह के बच्चे सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से डेढ़ माह के बच्चे सहित दो की मौत
विज्ञापन

बरात में आया युवक रात में घंटों पड़ा रहा बेहोश, मौत
शहर के नयावास में डेढ़ माह का बच्चा सर्दी से हुआ बीमार, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डेढ़ माह के बच्चे सहित दो लोगों की ठंड से मौत हो गई। मथुरा से शहर के एक गेस्ट हाउस में बरात में आए युवक को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के सटे गांव नयावास में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई।
मथुरा के अनूपनगर नरौली निवासी आशीष पुत्र बहादुर सिंह शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात को वह बेहोश हो गया, जिसके बाद वह कई घंटे तक खुले में पड़ा रहा, जिससे वह बुरी तरह से अकड़ गया। उसे लोगों ने देखा और फिर उसे सुबह करीब पौने पांच बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया, जिसके बाद उसके साथ के लोग शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर से सटे गांव नयावास निवासी रवेंद्र के डेढ़ माह के बेटे प्रियांश को सर्दी के कारण बुखार आ गया था, जिसमें उसे निमोनिया बन गया। आधी रात को उसकी हालत अचानक से ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे, जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया और फिर परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें