फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ठंड से एक वृद्धा सहित दो की मौत

विज्ञापन
हाथरस: कोहरे में गर्म कपडे़ पहनकर स्कूल जाती युवती व बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ठंड से एक वृद्धा सहित दो की मौत
विज्ञापन

काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, ठंड से बिगड़ी तबियत
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अचानक से बढ़ी ठंड ने दो की जान ले ली। एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। यह ठंड हार्ट व बीपी वाले मरीजों के लिए काफी घातक हो रही है। कई दिनों से बीमार चल रहे जोगिया निवासी रामकिशन पुत्र विपतीराम (55) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। ठंड के कारण उनकी तबियत और ज्यादा खराब हो गई। रात को करीब साढ़े नौ बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर रामकिशन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठंड से दूसरी मौत फूला देवी (75) पत्नी राजाराम निवासी बंजर, थाना कुरैशी जनपद बाड़ौन की हुई। वह भी काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। ठंड के कारण उनकी तबियत सोमवार की सुबह अचानक से बिगड़ गई। जिस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. नवनीत अरोरा ने बताया कि दोनों ही हार्ट के मरीज थे। जिसके कारण उन पर ठंड का असर कुछ ज्यादा हो गया और फिर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें