फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए पुलिस कर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए तो वहां पर उनके बीच नोकझोंक हो गई। जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया। थाने के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लग गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी एक समुदाय के लोग रविवार की दोपहर को अपने खेत की मेड़ को ठीक कर रहे थे। इस बीच वहां पर दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए और मेड़ काटने का विरोध करने लगे। पहले तो उनके बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो वह भी खेत पर पहुंच गए और हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट के मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और यहां से पुलिस ने एक समुदाय के नसरुद्दीन, इमरान, आमीन और दूसरे समुदाय के नीतेश व यतेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन पांचों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेज। यहां पर भी उनके बीच गाली-गलौज हो गई, जिसके बाद पुलिस आ गई और जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें