फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक रात में ही शहर से दो कार चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के लहरा वाली गली पसरट्टा बाजार निवासी हरीश वार्ष्णेय पुत्र मुकेश चंद्र वार्ष्णेय का व्यापारिक प्रतिष्ठान मुरसान गेट रोड पर बैंक ऑफ बडोदरा के पास है। उनकी ईको कार 13 नवंबर की देर रात को शातिर चोर ले गए। जब कार व्यापारी को स्थान पर नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश की। कार के न मिलने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो ईको कार को तेज रफ्तार के साथ ले जाते हुए आरोपी का फुटेज कैद हो गया। कार के पीछे पीछे एक युवक बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने कोतवाली सदर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली सदर के ही नवीपुर खुर्द निवासी तुलसी शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा की ईको कार निकट ही विभव नगर में खड़ी थी। 13 नवंबर की देर रात को ईको कार को शातिर चोर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर तुलसी शर्मा परेशान हो उठे। उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके सूचना पुलिस को दी। सादाबाद गेट पुलिस चौकी को भी जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस ने सड़क पर कार खड़ी करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग के आधार पर कार चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें