फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला खरग में अपनी मां के साथ खेत पर गई बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में कुछ लोग सुलह कराने में जुटे हुए हैं।
नगला खरग निवासी धर्मेंद्र की ढाई साल की बेटी वंदना अपनी मां के साथ खेत पर चली गई। बच्ची की मां खेत में काम कर रही थी और बच्ची वहीं पर रास्ते में खेलने लगी। इसी बीच वहां पर गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आया, जिसकी चपेट में बच्ची आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, बच्ची की मौत के मामले को लेकर कुछ लोग आपसी समझौता कराने में जुटे हुए हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें