फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छेड़खानी करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात गश्त के दौरान कस्बा के बस स्टैंड से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि शनिवार की देर रात एसआई शांति शरण के साथ मय हमराह गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने के आरोपी कहीं जाने की फिराक में कस्बा के बस स्टैंड पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्यामवीर निवासी अकबरपुर थाना सासनी एवं जयवीर निवासी किशनपुर थाना इगलास अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें