हाथरस : सरस्वती विद्या मंदिर में तुलसी की पौध का बितरण करते विधायक वीरेंद्र सिंह राना, गीतकार डॉ. व
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि तुलसी धार्मिक पौधे के साथ एक औषधि है, जो घर में होने पर अनेक बीमारियों से पूरे परिवार का बचाव करती है। शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर और मां तुलसी की पूजा-अर्चना कर किया गया।
अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉक्टर विष्णु सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती त्रिवेदी प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मीरा माहेश्वरी भाजपा नेता, संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने आगंतुकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि तुलसी हिंदुत्व की पहचान है। तुलसी में हिंदुत्व का प्राण बसता है। तुलसी का हमें संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए। डॉ. विष्णु दयाल सक्सेना ने कहा की मानव समाज को जो भी कुछ देता है, वह पूज्यनीय है। संवाद