फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक फैजान का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह गांव मिढ़ावली के निकट हुए हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार की मौत हो गई। चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर सपा नेता रामनारायण काके ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भूसा लेकर आगरा की तरफ जा रहा था। गांव मिढ़ावली के निकट अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 22 वर्षीय फैजान निवासी नगला भीका की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। मौका पाकर ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सादाबाद। यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से हुई ट्रैक्टर ट्रॉली सवार युवक की मौत के मामले में हाकिम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी नगला भीका सासनी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना में फैशल पुत्र इलियास निवासी नगला भीका की मौत हो गई, जबकि नफीस पुत्र अख्तर निवासी नगला जहानू जेवर घायल हो गया। वह दोनों गौतम बुद्ध नगर से आगरा ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लेकर जा रहे थे। इस मामले में एनएल 01 एन 0797 ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें