न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में हुए जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान खासा हंगामा हुआ। पुलिस ने 18 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तनातनी हो गई और एक पक्ष ट्रैक्टर से जुताई करने पर आमादा हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने वहां से दोनों पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जमीन के विवाद को लेकर पुलिस ने 18 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
इसमें गांव भंगवतपुर निवासी विकास राना, नेत्रपाल, पवन, शिव कुमार, चंद्रप्रकाश, कन्हैयालाल, रोशन, जयवीर, बच्चू सिंह, महाराज, शांताशरण, प्रशांत, अनीता पत्नी नेत्रपाल, कृष्णा देवी पत्नी शांताशरण, नीलम पत्नी विनोद, गीता पत्नी नवल किशोर के अलावा सुरेश व अमर सिंह निवासीगण नगला परताप शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से सभी को एसडीएम कोर्ट से जेल भेजा गया। संवाद