फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बीमारी से तंग महिला ने की खुदखुशी

विज्ञापन
सासनी में महिला की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
बीमारी से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। बीमारी से तंग आकर ग्राम जिरौली की एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को फंदे से उतारा। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना खंदौली जनपद आगरा के गांव बमान निवासी शीलेंद्र पुत्र सामंती राम की बेटी शशि (24) की शादी थाना सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी प्रदीप पुत्र धनीराम से हुई थी। उसे ढाई वर्ष का एक पुत्र है। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वह बीमारी से तंग आ चुकी थी। शनिवार की दोपहर शशि कमरे में जाकर गले में फंदा डालकर कुंडे से लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय शशि ने फंदा लगाई उस वक्त उसका बेटा वहीं मौजूद थी। उसने नीचे आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन दौड़कर ऊपर गए तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस एवं शशि के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक शशि के पिता शीलेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें