न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव की एक कोरोना संक्रमित महिला की शनिवार की शाम को मौत हो गई। बताया जाता है कि 67 वर्षीय वृद्ध महिला पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। परिजन उनको आगरा के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए।
बीमारी की वजह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला की कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें महिला संक्रमित पाई गई थी।
परिजनों ने बताया कि वह आगरा में कई अस्पतालों में महिला को उपचार के लिए लेकर गए थे, लेकिन वहां इलाज की सही व्यवस्था न होने पर वह महिला को वापस गांव लेकर आ रहे थे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद गांव में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में टीम भेजकर काफी लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है।