फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 30 लाख के लिए विवाहिता की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिसावर की रहने वाली एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने 30 लाख रुपये के लिए जान लेने के प्रयास का आरोप लगाते हुए ससुराल के कई लोगों को नामजद किया है। मारपीट में महिला को चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता ने बताया कि 29 जनवरी 2017 को उसकी शादी मथुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब 60 लाख रुपया खर्च किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर वे अतिरिक्त 30 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

12 जून 2021 की रात उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और उसके मासूम बच्चे को अपने पास रख कर घर से बाहर निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने जब थाना रिफाइनरी में शिकायत की तो उसे बहला-फुसलाकर फिर से मथुरा ले गए। 15 अगस्त की शाम करीब सात बजे उसके पति, देवर, ससुर, सास व ननद ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

ससुर के कहने पर पति और देवर ने मिलकर मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। रात करीब नौ बजे आरोपी पीड़िता को बिसावर बस स्टैंड पर छोड़ कर चले गए और धमकी दी कि अगर घर वापस लौटी तो उसे जान से मार देंगे। जब तक 30 लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें