न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बा के मुख्य बाजार में शनिवार की शाम को छापा मारने पहुंची एफडीए की टीम देखकर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विनोद चौधरी की दुकान पर खुला तेल बिकता देख टीम ने उसे सीज करना चाहा तो उसी समय दुकान मालिक विनोद चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े।
यह देखकर एफडीए टीम एवं पुलिस वहां से चली गई। टीम के बाजार से जाते ही व्यापारी एकत्रित होकर हंगामा करने लगा। कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया। बेहोश व्यापारी को उसके परिजन उसे एक निजी चिकित्सक को दिखाने ले गए। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद