न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षणों में गैर हाजिर मिले शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों के वेतन मानदेय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने रोक लगाई है।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से एक अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर 2022 तक प्राप्त प्रेरणा पोर्टल से अनाधिकृत रूप अनुपस्थित शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्रों की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संबंधित विकास खंड में कार्यरत 36 शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले हैं।
इसे लेकर इनका अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। संवाद