न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के आगरा रोड पर बुधवार की रात को रावण दहन मेले के दौरान गिजरौली विद्युत उपकेंद्र के बाहर खड़ी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
गांव चंद्रगढ़ी से कुछ लोग परिवार के साथ ट्रैक्टर में रावण दहन का मेला देखने आए थे। रावण दहन के बाद चालक ने जब ट्रैक्टर को चालू किया तो ट्रैक्टर ने वहां खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। यह गाड़ी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह की थी।
ट्रैक्टर की टक्कर से गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्र रहा कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय एक्सईएन गाड़ी के बाहर अवर अभियंता व अन्य कर्मियों के साथ खड़े थे। साथ ही ट्रैक्टर झटके साथ बंद हो गया। इससे वहां हादसा होने से बाल-बाल बच गया। संवाद