हालांकि एसडीएम वेद सिंह चौहान और सीओ ब्रह्म सिंह ने मंडी में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।एक समुदाय का युवक मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी भवानी शंकर ने पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को अलग-अलग कर दिया।
नगर के नयागंज बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानसिक तौर पर अस्वस्थ युवक ने दुकानदार को ईंट उठाकर मार दी। दुकानदार तो बच गया, लेकिन कुछ लोगों ने मानसिक अस्वस्थ युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक के परिजन और अन्य लोग वहां आ गए। बाजार के दुकानदार भी उनके साथ हो लिए। जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा खड़ा हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि एसडीएम वेद सिंह चौहान और सीओ ब्रह्म सिंह ने मंडी में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एक समुदाय का युवक मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। वह पूरे दिन बाजार में घूमता रहता है। युवक का व्यवहार एकाएक उग्र हो जाता है और मारने दौड़ पड़ता है। नयागंज बाजार में उसने बृहस्पतिवार की सुबह एक दुकानदार को ईंट उठाकर मार दी। दुकानदार र्तो इंट से किसी तरह बच गया, लेकिन मानसिक अस्वस्थ युवक को पकड़कर बिठा लिया, जिससे यह युवक और ज्यादा उग्र हो गया। इसे लेकर दुकानदार ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक के पांव और कमर में चोटें आ गई।
जब वो लंगड़ाता अपने भाई की दुकान पर मंडी गांधीगंज पहुंचा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया और वह इकट्ठे होकर बाजार में आ गए। विवाद चालू हो गया। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी भवानी शंकर ने पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को अलग-अलग कर दिया। दोनों पक्ष मंडी गांधीगंज पहुंच गए और नोकझोंक होने लगी। तभी मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लताड़ते हुए कहा कि यह मानसिक अस्वस्थ युवक के परिजनों की जिम्मेदारी है कि वह उसे घर में ही रखें। दुकानदार को भी देखना चाहिए था कि वह सामान्य नहीं है तो उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द करना चाहिए, लेकिन मारपीट करना गलत है। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। संवाद