न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर मध्य रेलवे में तैनात एक ट्रैकमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दरअसल, 42 वर्षीय ट्रैकमैन मोहनलाल पुत्र रमेशचंद्र निवासी कैलाश नगर एटा चुंगी अलीगढ़ बृहस्पतिवार की शाम को उत्तर मध्य रेलवे की अप लाइन पर मडराक रेलवे स्टेशन के निकट काम कर रहा था। तभी अचानक एक ट्रेन आ गई। ट्रैकमैन जैसे ही पीछे की तरफ हटा, तभी पीछे से एक और ट्रेन आ गई। इसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।