अपने सेवा भाव, सद्भाव एवं पुनीत कार्यों से भारत स्काउट\/गाइड संस्था का संपूर्ण विश्व में परचम लहराएंगे। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत स्काउट\/ गाइड के संस्थापक लार्ड वेडिन पावेल के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रवेंद्र कुमार शर्मा, गाइड प्रभारी पूनम सिंह, स्काउट सहायक प्रभारी आईके राना, महिला गाइड सहायक प्रभारी निधि शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष एवं डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, कोआर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, हर्षित गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद, श्याम सिंह, मनीष कुमार, सत्यवती आदि का सहयोग रहा।
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में भारत स्काउड/गाइड के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता एवं डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड का महत्व बताया गया।
राज्य पुरस्कार से सम्मानित डीआरबी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि स्काउट-गाइड मर्यादाओं का पालन करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे। अपने सेवा भाव, सद्भाव एवं पुनीत कार्यों से भारत स्काउट/गाइड संस्था का संपूर्ण विश्व में परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत स्काउट/ गाइड के संस्थापक लार्ड वेडिन पावेल के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण किया। स्काउट ध्वज फहराकर दीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीक्षा प्राप्त कर रहे स्काउट-गाइड ने अग्नि को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा ली कि वह समाज में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हुए उत्कृष्ट कोटि का वातावरण तैयार करेंगे। समाज, राष्ट्र एवं विश्व की पीड़ा को दूर करते हुए हर पल प्रयास करेंगे। गाइड बालिकाओं ने स्काउट बालकों को प्रवित्रता एवं भाईचारे की भावना से उनके मस्तिष्क पर रोली चावल से कुमकुम तिलक लगाकर हाथ में पवित्र कलावा बांधा।
इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रवेंद्र कुमार शर्मा, गाइड प्रभारी पूनम सिंह, स्काउट सहायक प्रभारी आईके राना, महिला गाइड सहायक प्रभारी निधि शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष एवं डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, कोआर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, हर्षित गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद, श्याम सिंह, मनीष कुमार, सत्यवती आदि का सहयोग रहा। संवाद