फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज होगा 7,663 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे 7,663 प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को मतपेटियाओं से बाहर आएगा। मतदान के बाद से ही यह प्रत्याशी अपनी जीत का हिसाब-किताब लगाने में जुटे हैं। इनकी यह कवायद नतीजे आने के साथ ही खत्म हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 15 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान हुआ था। छिटपुट हंगामे के बीच जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई थी। जिले के 7,663 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद है। जिले में 70.55 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पदों के लिए यह चुनाव हुआ, उनमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। मतगणना से पहले प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कुछ प्रत्याशियों ने अपनी हार की संभावना को देखते हुए एजेंट तक नहीं बनाए हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने भी मतगणना को लेकर कमर कस ली है। कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी 311
प्रधान पद पर प्रत्याशी 3621
ग्राम पंचायत सदस्य पर प्रत्याशी 1270
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी 2461
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें