न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को सड़क सुरक्षा मानव शृंखला बनाई जाएगी और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के परिषदीय स्कूलों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा माह के तहत यह आयोजन किया जाएगा।
इसे लेकर सुबह 11 बजे कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त विद्यालयों में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मानव शृंखला बनाई जाएगी और सड़क सुरक्षा के नियमाें का पालन करने की शपथ दिलाई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि इन गतिविधियों के छाया चित्र पटल सहायक को व्हाट्सएप नंबर 9350368277 पर उपलब्ध कराने होंगे। इसे लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। संवाद