फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तंबाकू उत्पाद किए बरामद, दो दुकानें सील

विज्ञापन
हाथरस: प्रतिबंधित पान मसाला और सिगरेट की दुकान को सील करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू और बीड़ी-सिगरेट की बिक्री रोकने के लिए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने नयागंज बाजार में छापे के दौरान काफी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद किए हैं और दुकान को सील कर दिया है। पंत चौराहे पर भी एक प्रोविजन स्टोर की दुकान में पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट की बिक्री मिलने पर माल को जब्त करने के बाद दुकान को सील कर दिया गया। बाजार में प्रतिबंध के बावजूद घुसी बाइकों की चाभियां भी पुलिस ने छीन लीं। एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि नयागंज बाजार में राजा की तंबाकू की दुकान है। दुकान में जखर्रा, रगड़ा और हुक्के में भरकर पीने वाले तंबाकू की बिक्री होती है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगा रखी है। शुक्रवार को कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा ने दुकान पर छापा मारा तथा कई बोरा माल बरामद कर दुकान को सील कर दिया गया। कई तरह के तंबाकू उत्पाद और सुपारियाें का स्टॉक जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजय शर्मा और तहसीलदार ठाकुरदास ने पंत चौराहे पर शशीकांत शर्मा की प्रोविजन स्टोर की दुकान से पान मसाला, बीड़ी सिगरेट बरामद कर जब्त कर लिया और दुकान को सील कर दिया। दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि पुलिस ने बाजार में किसी भी प्रकार के वाहन के घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस जब गश्त पर निकली तो पाया कि बाजार में काफी संख्या में वाहन मौजूद थे। कई बाइकों की चाभियां छीन ली गईं और एक ई रिक्शा को पकड़कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें