फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सर्दी से म़रीजों के बचाव के लिए अस्पताल के वार्ड में लगे हीटर

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल के वार्ड में लगे हीटर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला महिला और जिला अस्पताल मेें मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में हीटरों की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीज ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि महिला अस्पताल में पतले कंबल होने के कारण मरीज अपने रजाई और कंबल लेकर ले आ रहे हैं, ताकि ठंड से बच्चे और प्रसूताओं को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सर्दी काफी होती जा रही है। सोमवार को भी गलन भरी सर्दी रही। हर कोई ठंड में ठिठुरता नजर आया। महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से बात केे गई तो उन्होंने हीटर चालू किए जाने की बात पर राहत जताई तो वहीं प्रसव के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया और जो कंबल दिया गया, उसमें ठंड नहीं रुकी। इसके बाद घर से रजाई मंगवाई और उसे ओढ़ा। तब जाकर ठंड दूर हुई। इमरजेंसी के बाहर खड़े लोग ठंड में सिकुड़ते हुए नजर आए। कुछ लोगों ने अलाव पर हाथ सेंककर ठंड से राहत पाई। संवाद
विज्ञापन

प्रसूता वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में हीटर लगवा दिए गए हैं। ठंड लगने पर प्रसूता चाहें तो दो कंबल तक ले सकती हैं।
-डॉ. शैली सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल
वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए रूम हीटर शुरू करा दिए गए हैं, ताकि मरीज को ठंड में परेशानी न हो।
-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
मरीजों के बोल
मेरी पत्नी के पेेट में दिक्कत है। वह जिला अस्पताल में आठ दिन से भर्ती है। अब अधिक ठंड होते ही अस्पताल में हीटर चालू हो गए हैं।
-पप्पू सिंह, तीमारदार
मेरी मां बीमार है, उसे अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आया तो देखा यहां पर हीटर चल रहे हैं। इनसे ठंड से राहत मिलेगी।
-मदन मोहन सारस्वत, तीमारदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें