न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। 59 बकायेदारों कनेक्शन काटे गए। आठ लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई।
विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम के तहत तहसील फीडर पर यह अभियान पुलिस बल के साथ चलाया गया। बिजली चोरी करने वालाें के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चेकिंग टीम में एसडीओ विशाल निषाद, पंकज चौबे, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद