फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रसव के नाम पर रुपये मांगने के मामले में पलटे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉक्टर पर प्रसव के नाम पर रुपये मांगे जाने के मामले में तीमारदार अब बैकफुट पर आ गए हैं। जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने उनसे लिखित में शिकायत लेने की बात कही तो वह डॉक्टर द्वारा रुपये मांगे जाने की बात से मुकर गए और कहने लगे कि अब उनको किसी से कोई शिकायत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी मनोज अपनी पत्नी मिथलेश को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां प्रसव के बाद चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मनोज और उनकी मां श्रीमती ने सीएमएस से मौखिक शिकायत भी की, लेकिन जब उनसे यह शिकायत लिखित में देने की बात कही गई तो उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में महिला के परिवार के लोगों द्वारा लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बिना लिखित शिकायत के आरोपों के आधार पर किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई करना संभव नहीं है। उच्चाधिकारी भी लिखित शिकायत मांगते हैं।
-डॉ. शैली सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें