न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टीकैत 30 सितंबर को सादाबाद में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।इस मौके पर वह किसानों की समस्याओं को उठाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टीकैत 30 सितंबर को सादाबाद में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। भाकियू नेताओं ने इस सिलसिले में बैठक कर पंचायत के आयोजन के लिए रणनीति बनाई।
जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बतायागया कि 30 सितंबर को राकेश टिकैत बिहारी जी फार्म हाउस में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह किसानों की समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया है।