न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबीएसए ने स्कूलों में अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों के वेतन में कटौती की है। इनका वेतन काटते हुए नोटिस जारी कर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण की जो रिपोर्ट बीएसए प्राप्त हुई हैं, उसमें सभी विकास खंडों के बेसिक शिक्षा विभाग के 33 शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र 16 अगस्त से 31 अगस्त तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए है।
बीएसए ने स्कूलों में अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों के वेतन में कटौती की है। जिसमें प्रेरणा पोर्टल पर 16-31 अगस्त तक 33 और 1-15 सितंबर तक 22 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनाधिकृत रूप से विद्यालय में अनुपस्थित मिले हैं। इनका वेतन काटते हुए नोटिस जारी कर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण की जो रिपोर्ट बीएसए प्राप्त हुई हैं, उसमें सभी विकास खंडों के बेसिक शिक्षा विभाग के 33 शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र 16 अगस्त से 31 अगस्त तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए है। इसी प्रकार एक सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक 22 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र प्रेरणा पोर्टल पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित दर्शाए गए हैं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद