फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टिकट के दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टिकट के विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही प्रमुख दलों के टिकट के दावेदारों में बैचेनी शुरू हो गई है। कुछ दावेदारों ने लखनऊ व दिल्ली में डेरा जमा दिया है। टिकट पाने के लिए ये हर फार्मूले का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हाथरस जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी तक केवल बसपा ने ही उम्मीदवार घोषित किए हैं। बसपा ने सादाबाद के डॉ. अविन शर्मा, सिकंदराराऊ से अवधेश कुमार सिंह व हाथरस (सुरक्षित) से संजीव कुमार काका को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, सपा, रालोद, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में चुनाव की घोषणा होते ही इन दलों के कई दावेदार लखनऊ और दिल्ली पहुंच गए और वहां से टिकट पाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। वह अपने कुछ समर्थकों को भी अपने साथ ले गए हैं और वहां अपने आला नेताओं की गणेश परिक्रमा में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें