फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन छात्राएं घायल

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)हाथरस रोड चौधरी ढाबा के समीप बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी।छोटी बहन धानी एसडी पब्लिक स्कूल की दूसरी क्लास की छात्रा है।परिजन भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गए और घायल तीनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए।
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में घायल तीनों छात्राएं तान्या, उन्नति, धानी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड चौधरी ढाबा के समीप बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन छात्राएं घायल हो गई। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर कॉलेज के अध्यापक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
बिसाना निवासी दिगंबर सिंह की पुत्री तान्या और उन्नति श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। छोटी बहन धानी एसडी पब्लिक स्कूल की दूसरी क्लास की छात्रा है। तीनों स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। हाथरस रोड चौधरी ढाबा के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों छात्राएं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से परिजनों को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गए और घायल तीनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें