फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे लाइन पर मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ दफ्तर के निकट रेलवे लाइन पर 12 सितंबर को मिले शव की पहचान जोगीपुरा निवासी उमेश (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर युवक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ दफ्तर के निकट रेलवे लाइन पर 12 सितंबर को मिले शव की पहचान जोगीपुरा निवासी उमेश (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर युवक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर की सुबह एआरटीओ दफ्तर के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी 27 वर्षीय उमेश पुत्र भगवती 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे मोहल्ले के दो युवकों के साथ मेला श्रीदाऊजी महाराज गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को जब लावारिस शव पोस्टमार्टम गृह पर होने की जानकारी मिली तो वह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त उमेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के दो लोग उसे अपने साथ ले गए थे। उन्होंने ही उमेश की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें